जिले के रेहान खान और हर्षित मंडावी छत्तीसगढ़ से सब जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल।
जिले के रेहान खान और हर्षित मंडावी छत्तीसगढ़ से सब जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल।
कवर्धा जिला कबीरधाम का नाम रोशन करते जिले की वॉलीबाल खिलाड़ी रेहान खान और हर्षित मंडावी का चयन छत्तीसगढ़ के सब जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है दोनों खिलाड़ी आगामी 46वीं सब जूनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में राज्य छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे चयन ट्रायल का आयोजन रायपुर में 17 फरवरी को किया गया था ट्रायल में कबीरधाम जिले से 16 बालक खिलाड़ियों ने भाग लिया कड़े मुकाबले और प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हर्षित मांडवी और रिहान खान को 12 सदस्य छत्तीसगढ़ टीम में स्थान मिला छत्तीसगढ़ की टीम 25 फरवरी से 1 मार्च तक पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित 46वीं सब जूनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी जिससे जिला कबीरधाम का नाम रोशन हुआ है बहुत ही गौरव की बात है जिले के लिए की जिले के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय लेवल पर अपना करतब दिखएँगे छत्तीसगढ़ का परचम लहराने की कोशिश करेंगे दोस्त परिवार में खुशी की लहर है


