गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा जिला स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न
छिंदवाड़ा, 07 सितंबर 2025 — गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आज सिवनी रोड स्थित प्राणमोती भवन (गोंडवाना भवन) में बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष देवरावेन भलावी ने किया, जबकि अध्यक्षता के.एल. परतेती दादा जी ने की। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप इनवाती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमारी धुर्वे, उपाध्यक्ष सर्वांति जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के प्रमुख निर्णय:
1. जिला एवं ब्लॉक कमेटी के रिक्त पदों का गठन —
छिंदवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष: अक्षय कवरेती
अमरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष: सदन भलावी
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष: अतरलाल धुर्वे
1.साथ ही विभिन्न मोर्चों (किसान, युवा, महिला) के अन्य पदाधिकारी नियुक्त।
2. ब्लॉक कमेटियों के विस्तारीकरण हेतु फार्म का वितरण।
3. जिन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला था, उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदत्त (आजीवन सदस्यता अनिवार्य)।
4. प्रदेश कमेटी द्वारा प्रदत्त मासिक वर्किंग रिकॉर्ड फॉर्म का वितरण।
5. ग्राम, नगर, जनपद एवं जिला पंचायत क्षेत्र प्रभारियों की सूची जारी।
6. ऑनलाइन सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए विशेष रणनीति तैयार।
कैडर प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:
जन समस्याओं के समाधान की ठोस प्रक्रिया।
“ना बिकने वाला समाज” निर्माण की पहल।
प्रत्येक समुदाय में नेतृत्व तैयार करने की रणनीति।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी।
सार्वजनिक प्रश्नोत्तर व संवाद।
जनप्रतिनिधि बनने के ठोस उपाय।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने समय पर उपस्थिति दर्ज कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
यह जिला स्तरीय बैठक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लिए संगठनात्मक एकजुटता और जन संघर्ष की दिशा में ऐतिहासिक मानी जा रही है।

