दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में SK मार्शल आर्ट अकादमी कवर्धा का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में SK मार्शल आर्ट अकादमी कवर्धा का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में SK मार्शल आर्ट अकादमी कवर्धा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर राज्य, जिला,अकादमी और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वासु चंद्रवंशी, राधिका, आदिल, गौरव ठाकुर और उर्वशी निराला ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
सभी खिलाड़ी SK मार्शल आर्ट अकादमी में प्रशिक्षक कोच संतोषी कोशले के मार्गदर्शन में नियमित रूप से कराटे का प्रशिक्षण लेते हैं। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अनुशासन, मेहनत और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
कोच संतोषी कोशले ने सभी खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, समर्पण और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का लक्ष्य भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाना है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर SK मार्शल आर्ट अकादमी के सदस्यों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
देव सिंह धुर्वे (रिपोर्टर कवर्धा)
मो.- 6264569221
अन्य खबरों/विज्ञापन/ईश्तहार व आम सूचना आदि के विज्ञापन के लिए संपर्क करें।


