HEADLINE
Dark Mode
Large text article

24 अगस्त को धर्मनगरी कवर्धा मे निकलेगी भव्य बाबा महाकाल की ऐतिहासिक पालकी शोभायात्रा

24 अगस्त को धर्मनगरी कवर्धा मे निकलेगी भव्य बाबा महाकाल की ऐतिहासिक पालकी शोभायात्रा 



श्रावण मास के पावन अवसर पर हर हर शंकर जय जय शंकर सेवा समिति कवर्धा द्वारा 24 अगस्त 2026 (श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार) को आयोजित होने वाली राजाधिराज भगवान भोलेनाथ जी की भव्य एवं दिव्य पालकी शोभायात्रा की तैयारियां पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ जोरों पर हैं समिति के  शोभायात्रा को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है शिवभक्ति का उत्साह पूरे नगर में देखने को मिलेगा।

आयोजन समिति के मुख्य आयोजक उमंग पाण्डेय ने बताया यह शोभायात्रा 24 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे बुढ़ा महादेव मंदिर (जानकी रमण प्रभु देवालय) कवर्धा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौक मे भस्म आरती शाही आरती कर  प्रसाद वितरण कर यात्रा का समापन किया जायेगा पालकी शोभायात्रा मे नागपुर से सुप्रसिद्ध माँ काली झांकी एवं सुप्रसिद्ध 3 स्टार धुमाल नागपुर से ढोल ताशा डमरू मुख्य आकर्षण रहेंगे और इस पालकी यात्रा मे शामिल होने अन्य अन्य जिले से भी श्रद्धालु शामिल होंगे एवं पुरा कवर्धा शहर भक्तो की भीड़ से भरा होगा लगभग 50-60 हजार शिवभक्त इस पालकी यात्रा मे शामिल होंगे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है ।

आयोजन समिति के मुख्य आयोजक सौरभ शर्मा ने बताया की इस आयोजन को और भव्य दिव्य बनाने हेतु महाआरती मे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री मान. विजय शर्मा जी ज्योतिर्मठ के ceo श्री चंद्रप्रकाश उपाध्याय जी रायपुर लोकसभा के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जी पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी राजनांदगाव महापौर मधुसूदन यादव जी एवं राजनांदगाव लोकसभा के सांसद संतोष पाण्डेय जी एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण शामिल होंगे!

आयोजन समिति मे प्रमुख रूप से उमंग पाण्डेय सौरभ शर्मा एवं सैकड़ो सदस्य शामिल हैं।


देव सिंह धुर्वे (रिपोर्टर कवर्धा)

मो.-9425253988


Post a Comment