HEADLINE
Dark Mode
Large text article

माकरी–गिरधारी कापा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने सौंपा ज्ञापन




माकरी–गिरधारी कापा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने सौंपा ज्ञापन


भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों द्वारा आज जिला कलेक्टर कबीरधाम को माकरी से गिरधारी कापा तक जाने वाले मुख्य मार्ग की अत्यंत जर्जर एवं बदहाल स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं बड़े-बड़े गड्ढों की तत्काल भराई कराने की मांग की गई।


ज्ञापन में बताया गया कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण आम नागरिकों, ग्रामीणों एवं राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों को अत्यधिक दिक्कत हो रही है, क्योंकि खराब सड़क के कारण स्कूल वाहन इस मार्ग पर आने से बच रहे हैं। वहीं, साइकिल एवं पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा लगातार बना हुआ है।


भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।


ज्ञापन सौंपने वालों में भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के सह संस्थापक आर.के. डहरिया, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, प्रदेश कार्य प्रभारी जयप्रकाश पोर्ते, जिला अध्यक्ष अजय बघेल, जिला कार्य अध्यक्ष सेतु कोसले, जिला अध्यक्ष युवा विंग उमेद चेल्कर, जिला उपाध्यक्ष युवा संजू पोर्ते, जिला महासचिव डिकेश सत्यवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष पंडरिया राजेश कुर्रे, अश्विन भट्ट, अनिल, रामदास कोसले एवं लक्ष्मीनारायण डाहिरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment