HEADLINE
Dark Mode
Large text article

*कवर्धा इंडेन गैस एजेंसी की मनमानी*

 *कवर्धा इंडेन गैस एजेंसी की मनमानी*



जिले में एक मात्र इंडेन गैस एजेंसी की उपभोक्ताओं द्वारा लगातार शिकायत किया जा रहा है शहरी क्षेत्र में 25 दिनों बाद रिफिल दिए जाने का प्रावधान है जिसमें  कवर्धा इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ता विनिष जॉय द्वारा 29 मई को नंबर लगाया गया था जिसे 18 जून तक रिफिल की डिलीवरी नहीं किए जाने से एजेंसी के कार्यालय में संपर्क किए जाने पर नंबर कैंसिल हो जाने की जानकारी दी गई क्यों कैंसिल किया गया नहीं बता पाए डिलीवरी किए जाने की अपील करने के बावजूद  समाधान नहीं किया गया। पूर्व में भी एक मात्र इंडेन गैस एजेंसी होने से मनमानी का शिकायत अनेको बार किया जा चुका है। अक्सर देखा जाता है कि पर्ची काटने वाला इसमें देर करता है और   पर्ची कट जाने के बाद डिलीवरी करने वाले दूसरों को अधिक राशि में दे देते है ऐसी जानकारी मिली है। लोगो को नंबर नही लगा है करके वापस भेज देते हैं जिससे लोग परेशान हैं लंबी लाइन में लगने के बाद जब वापस होते हैं तो लोगों के मन मे कई विचार धारा आते हैं लोगो का कहना है कि और एजेंसी देना चाहिए जिससे सुविधा मिल सके  इन सब की जानकारी होने के बाद भी एजेंसी संचालक कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं करते है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि संचालक का पूरा संरक्षण प्राप्त है। इस   प्रक्रिया से दुखित

उपभोक्ता विनिष जॉय द्वारा सीधे  मुख्यमंत्री शिकायत शाखा में दर्ज कराया गया है जिसका शिकायत नंबर  CC 2606000273020 में दर्ज कराया गया है और उचित कार्यवाही की मांग की गई है

Post a Comment